जसपा नेपाल के अन्य पद के लिए आज मतदान
काठमांडू, जेठ ३१ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के नए नेतृत्व चयन के लिए आज मतदान किया जा रहा है । आज दिन दोपहर १२ बजे से लकेर ३ बजे तक मतदान होने की निर्वाचन समिति ने जानकारी दी है ।
अध्यक्ष पद में उपेन्द्र यादव के निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं । २०१ सदस्य नए कार्यसमिति के बांकी पद में आज ही मतदान होगा ।
सोमवार से जनकपुरधाम के महेन्द्र नारायण निधि संस्कृति कला केन्द्र में जारी जसपा नेपाल की एकता के प्रथम राष्ट्रीय महाधिवेशन अन्तर्गत बुधवार की साढेÞ १० बजे से लेकर साढेÞ ११ बजे तक मनोनयन दर्ता हुई थी । महाधिवेशन के लिए देशभर से एक सौ पर्यवेक्षक सहित १ हजार ३४९ प्रतिनिधि चयनित हुए हैं ।

