Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारा के कैम्पस प्रमुख हत्या प्रकरण में दाे व्यक्ति हिरासत में

 

काठमांडू.15जून

बारा स्थित राजाराम मल्टीपरपज कैंपस के प्रमुख हरिभूषण कुशवाहा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों का नाम उजागर नहीं किया क्योंकि वे उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं। बारा जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख सुरेश काफले ने पुष्टि की है कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है.

यह भी पढें   दीपमाला ढकाल ने जीता 'मिस नेपाल 2026' का प्रतिष्ठित खिताब

शुक्रवार शाम करीब 5 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों के समूह ने कुशवाहा पर गोलियां चलाया था.  गंभीर रूप से घायल हुए कुशवाहा की बीरगंज के बयोधा अस्पताल में इलाज के दौरान  मृत्यु हो गई थी।

जांच में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक, आशंका है कि हत्या जमीन लेनदेन से जुड़े विवाद के कारण हुई होगी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोलीबारी में शामिल लोग मृतक के परिचित हो सकते हैं.

यह भी पढें   सिद्धांतहीन और स्वार्थप्रेरित गठबंधन का दीर्घकालीन औचित्य नहीं हो सकता : रामकिशोर सिंह

एक जांच अधिकारी ने दावा किया कि कुशवाह हत्याकांड के नतीजे जल्द ही सामने आ जायेंगे, उन्होंने बताया कि आरोपियों की लगभग पहचान कर ली गयी है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com