Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

६ केजी सोना और ४८ लाख कैश के साथ काठमांडू से चिनी नागरिक गिरफ्तार

 

काठमांडू, १७ जून । ६ केजी सोना और २८ लाख नगद (कैश) के साथ एक चिनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है । नेपाल पुलिस की केन्द्रीय अनुसंधान व्युरो (सीआईबी) ने काठमांडू कपन क्षेत्र से उन को गिरफ्तार किया है । लेकिन पुलिस ने औपचारिक रुप में इसका विवरण सार्वजनिक नहीं किया है । बताया गया है कि गिरफ्तार व्यक्ति इससे पहले भी सोना की तस्करी में संलग्नों में से हैं, इसीलिए अन्य व्यक्तियों की खोजी के लिए भी विवरण गोप्य रखा गया है ।
इसीतरह भारत की राजधानी नयीदिल्ली से भी २ व्यक्ति को सोना की तस्करी आरोप में गिरफ्तार किया गया है । उन लोगों को भी नेपाल लाने की तैयारी है । सीआईबी ने कहा है कि इससे पहले विद्युतीय सिगरेट (भेप) मार्फत की गई ९ केजी सोना की तस्करी और राजश्व अनुन्धान विभाग से बरामद ६० केजी सोना की तस्करी को लेकर अनुसंधान जारी है, गिरफ्तार चिनी नागरिक उसी केस से जुड़े हुए हैं । सीआईबी ने यह भी कहा है कि इस प्रकरण में आज तक २० व्यक्ति गिरफ्तार हो चुके हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *