देशभर के विभिन्न भागों में वर्षा, मोरङ और झापा में भारी वर्षा के कारण नदी किनार में रहने वालों को सतर्क रहने का आग्रह
काठमांडू, असार ४ – देशभर के विभिन्न जगहों पर बारिश होने से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है । काठमांडू के साथ ही देश के प्रायः सभी भूभागों में बारिश हुई है । आज पूरा दिन काठमांडू में कभी छिटपुट बारिश तो कभी हल्की धूप भी दिखाई देगी ।
इसी तरह मोरङ और झापा के विभिन्न स्थानों में भारी वर्षा हुई है । सुबह से भारी वर्षा के कारण पिछले चार घण्टा में मोरङ के लेटाङ, झापा के दमक, कन्काइ और अनारमनी बिरता वर्षामापन केन्द्र और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से लेकर भारी वर्षा हो रही है ।
अभी और बारिश होने कारण इन क्षेत्रों में बहने वाले छोटे तालाब में बहाब बढ़ सकता है । इसलिए इस क्षेत्र में रहने वालों से सतर्कता अपनाने के लिए जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने आग्रह किया है ।
बीति रात से ही गोरखा, धादिङ, नुवाकोट, काठमांडू, सुनसरी, मोरङ, झापा और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तथा मध्यम वर्षा हो रही थी ।

