Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम के तिरहुतिया गाछी में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़े के तहत 19जून को जनकपुरधाम के तिरहुतिया गाछी में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित किया गया।
इस योग दिवस समारोह में मधेश प्रदेश के गवर्नर सुमित्रा सुवेदी भंडारी प्रमुख अतिथि थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग प्राचीन काल से चला आ रहा है। योग भगावे सारे रोग। आधुनिकता की इस दौर में मनुष्य के लिए योग नितांत आवश्यक है, क्योंकि मनुष्य मशीन पर आश्रित हो गया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा अनुमोदित 177राष्ट्रो में नेपाल ने सबसे पहले इसका समर्थन किया था।
अपने स्वागत भाषण में भारतीय बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीना ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी की पहल पर 21जून 2015से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित किया जाता है। 177देशो की सहमति से संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मस्यौदा प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

यह भी पढें   सुकुम्बासी समस्या राष्ट्रीय साझा समस्या है – नेपाली कांग्रेस


कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के गवर्नर सुमित्रा सुवेदी भंडारी, मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह , जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के मेयर मनोज कुमार साह को भारतीय बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीना ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य दूत संजय कुमार ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य दूत तरुण कुमाने किया।
पतंजलि योग के सदस्य , विश्व हिन्दू परिषद, नेपाल हिन्दू स्वयंसेवक सहित इस योग समारोह में एक हजार से अधिक लोगों की सहभागिता थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed