Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपत्यका के कुछ स्थानों में आज और कल विद्युत आपूर्ति बंद

 

काठमांडू, असार ८– काठमांडू में कुछ स्थानों में आज और कल विद्युत् आपूर्ति बन्द किया जाएगा । नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के अनुसार मातातीर्थ सबस्टेसन से आपूर्ति हो रहे फिडरों में विद्युत् सेवा आपूर्ति नहीं दी जा रही है ।
मर्स्याङ्दी काठमांडू २२० केभी प्रसारण लाइन आयोजना से निर्माण हुए मातातीर्थ २२० केभी के नए कन्ट्रोल रुम में काम किए जाने से कारण विद्युत् आपूर्ति सेवा प्रभावित हो रही है । प्राधिकरण के अनुसार शनिवार मच्छेगाँव, सतुंगल, मातातीर्थ, फर्पिङ फिडर अन्तर्गत सुबह १० से लेकर दोपहर ३ बजे तक विद्युत् आपूर्ति बन्द की जाएगी ।
रविवार मातातीर्थ फिडर में १० से १२, सतुंगल फिडर १२ से २, मच्छेगाँव फिडर २ से ४ बजे तक और फर्पिङ फिडर ४ से ६ बजे तक विद्युत् आपूर्ति बन्द करने की प्राधिकरण द्वारा जारी की गई सूचना में उल्लेख है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *