Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परामर्श संयन्त्र के १६ वें बैठक में शामिल होंगे चीन के उप विदेश मंत्री

 

काठमांडू, असार १० – चीन के उपविदेशमन्त्री सुन बेइडोङ अब से कुछ ही देर पहले काठमांडू पहुँच गए हैं । वो अपने तीन दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुँचे हैं । उनका त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में परराष्ट्र मन्त्रालय के सहसचिव कृष्णप्रसाद ढकाल ने स्वागत किया है । उनके स्वागत में नेपाल के लिए चीन के राजदूत छन सोङ्ग भी विमानस्थल पहुँचे थे । नेपाल चीन सचिव स्तरीय कूटनीतिक परामर्श संयन्त्र के १६ वें बैठक में भाग लेने के लिए चीन उपविदेश मन्त्री काठमांडू आए हुए हैं ।
संयन्त्र की बैठक मंगलवार को होगी । इस बैठक में नेपाल और चीन के अधिकारियों के बीच सीमा व्यवस्थापन, व्यापार, लगानी, आपसी सहयोग आदि विषयों में चर्चा होने की परराष्ट्र मन्त्रालयल ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   तिहार पर फूलों का कारोबार तेज, राजधानी में 64.5 करोड़ रुपये के व्यापार का अनुमान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com