Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टी २० वल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट ने की टी २० क्रिकेट से सन्यास की घोषणा

 

काठमांडू, असार १६ – भारतीय क्रिकेट टिम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अन्तर्राष्ट्रीय टी २० क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की है ।
शनिवार आईसीसी ट्वान्टी–२० विश्वकप की उपाधि जीतने के बाद रोहित शर्मा ने भी सन्यास की घोषणा की है । इससे पहले भारतीय टीम के ओपनर विराट कोहली ने अन्तर्राष्ट्रीय टी–२० क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की थी ।
उन्होंने कहा कि “ये मेरा भी अन्तिम ट्वान्टी–२० खेल था । इससे बेहतर कोई और पल हो ही सकता था छोड़ने के लिए । मैंने इसी से अपनी से भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी शुरुआत की थी । ये मेरी इच्छा थी कि मैं इस उपाधि को हासिल कर सकूँ आज यह पूरा हुआ ।
शनिवार को हुए विश्वकप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रिका को हराया है । इससे पहले भारत ने सन् २००७ में पहली बार टी–२० विश्वकप की उपाधि जीता था ।
टी–२० अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने भारत से १५९ मैच खेले हैं । इस दौरान रोहित ने चार हजार २३१ रन बनाए हैं । टी–२० अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (पाँच बार) बनाने वाले खिलाड़ी का कीर्तिमान भी रोहित के ही नाम में दर्ज है ।

यह भी पढें   सत्ता हमेशा के लिए नहीं है, अहंकार छोड़ें: संसद में वर्षमान पुन की सरकार को चेतावनी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com