Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यूरो कप– जॉर्जिया को पराजित कर स्पेन पहुँचा क्वाटर फाइनल में

 

काठमांडू, असार १७ – जॉर्जिया को हराकर स्पेन ने यूरो कप २०२४ के अन्तिम ८ में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है ।
रविवार की रात को हुई इस खेल में स्पेन ने जॉर्जिया को ४–१ से हराकार क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।
खेल के १८ वें मिनट में स्पेन के नोर्मान्ड द्वारा आत्मघाती गोल किया गया उसके बाद जॉर्जिया ने अग्रता ली भी थी लेकिन उसके बाद ३९वें मिनट में स्पेन के रोड्री ने गोल कर खेल को बराबरी में पहुँचाया ।
पहले हॉफ में खेल बराबरी में ही समाप्त हुआ लेकिन खेल के दूसरे हॉफ में स्पेन हाबी हो गया । तीन और गोल किए । ५१वें मिनट में फाबियन रुइज ने हेडर द्वारा गोल किया । ७५ वें मिनट में निको विलियम्स और ८३वें मिनट में ड्यानी ओल्मो ने भी एक और गोल किया जिसके बाद स्पेन ४–१ से विजयी हुआ ।क्वाटरफाइनल में स्पेन और जर्मनी के बीच खेल होगा । जर्मनी ने डेनमार्क को २–० से पराजित करते हुए अन्तिम ८ में प्रवेश कर लिया है । आयोजक जर्मनी और स्पेन दोनों ही टीम उपाधि की दाबेदार माने जा रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *