प्रचण्ड ओली बीच मुलाकात कहा – सत्ता गठबंधन को और मजबूत बनाना होगा
काठमांडू, असार १७ – प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ और नेकपा (एमाले)के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली के बीच हुई मुलाकात करीब तीन घण्टे तक चली । प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास बालुवाटार में सुबह ९ से लेकर मध्याह्न १२ः३० बजे तक चर्चा चली । इस मुलाकात में इस बात पर जोर दिया गया कि सत्ता गठबंधन को और मजबूत बनाना होगा ।
सरकार के काम–कारवाई को और सशक्त बनाने के विषय में चर्चा हुई है । यह प्रधानमन्त्री के प्रेस सलाहकार गोविन्द आचार्य ने जानकारी दी । उन दोनों के बीच सरकार सञ्चालन और समसामयिक विभिन्न विषय में चर्चा हुई । उन्होंने कहा कि अभी और प्रभावकारी ढंग से काम करना है, इस सत्ता गठबंधन को मिशन ०८४ तक ले जाने का उद्देश्य है, इसे और मजबूत बनाने की ओर ले जाने को लेकर बातें हो रही है ।
आचार्य ने बताया कि संक्रमणकालीन न्यायसम्बन्धी विधेयक (टीआरसी), संसद् के प्रभावकारिता के साथ ही राष्ट्रीय मुद्दा में सभी दलों के साथ संवाद बढ़ाकर जाने के विषय में चर्चा हुई । उन्होंने कहा कि यह जो बाहर हल्ला फैल रहा है गठबंधन टूटने को लेकर तो ऐसी कोई बात नहीं है ।
उन्होंने यह भी कहा कि “हल्ला तो किसी का एजेन्डा है । सरकार इतनी कमजोर धरातल में नहीं बनी है कि कोई आए और कहे कि कुछ देता हूँ, और सबकुछ उसके हाथ में । उन्होंने कहा कि यह कहकर सत्ता गठबंधन टूटने वाली नहीं है । ये अवस्था पहले भी नहीं थी और आज भी नहीं है । इसमें दोनों नेता बीच किसी तरह की कोई आशंका नहीं है । बाहर आशंका किया जा रहा है ।


