मोरंग के बूढ़ीगंगा में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
माला मिश्रा / हिमालिनी प्रतिनिधि/ कोशी प्रदेश नेपाल ।
मोरंग नेपाल के बूढ़ीगंगा स्थित टंकीसीनबारी में प्रदेश स्तरीय कबड्डी लीग कम नकआउट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को कोशी खेलकूद विकास बोर्ड का सदस्य परशुराम बस्नेत ने किया । उद्घाटन मैच
सोलुखुम्बू और उदयपुर के बीच खेला गया । दोनो ही टीम 48 48 पुआइंट लाकर बराबरी पर रहे जिन्हे एक एक अंक मिला । आयोजक के अनुसार प्रतियोगिता में कोशी प्रदेश के 12 जिला के टीम भाग लिया है ।
इस मौके पर अखिल नेपाल कबड्डी संघ का महासचिव अरबिन्द कुमार झा,कोशी प्रदेश कबड्डी संघ का अध्यक्ष रतिया राजबन्शी,कोशी प्रदेश कार्यालय प्रमुख,मोरङ जिल्ला खेलकुद समिति का अध्यक्ष र जिल्ला कबड्डी मोरङ का अध्यक्ष लगायत उपस्थित थे ।


