Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चितवन भू–स्खलनः तीन यात्रुओं ने बस की खिड्की से खूदकर अपनी जान बचाई

 

काठमांडू, १२ जुलाई । चितवन जिला भरतपुर महानगरपालिका वडा नं. २९ सिमताल क्षेत्र में आज सुबह ३ बजे दो यात्रु बस भू–स्खलन के चपेट में आ गया है । कमसे कम पाँच दर्जन यात्रुओं के साथ दो यात्रुबस त्रिशुली नदी में लापत्ता हैं । लेकिन पता चला है कि तीन यात्रुओं ने बस की खिड्की से खूदकर अपनी जान बचाई है ।
प्राप्त सूचना अनुसार रौतहट जिला देवाही गोनाही के दो यात्रु और वृद्धावन नगरपालिका सिसवा धमौरा के एक यात्रु ने खिड्की से खूद कर जान बचाई है । उन लोगों को दूसरे बस से उद्धार कर उपचार के लिए नारायणगढ ले गया है । उनमें से एक यात्रु ने भीडियो बयान दिया है । उन्होंने कहा है कि उनके साथ बस की क्यैबिन में चार लोग थे, उनके साथ अन्य दो ने भी खिड्की से खूदकर जान बचाई है ।
स्मरणीय है, काठमांडू से गौर की ओर जा रहे यात्रु बस और वीरगंज से काठमांडू की ओर आ रहे यात्रु बस भू–स्खनल की चपेट में पड गया है । बस और यात्रुओं की अवस्था अज्ञात है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री साह द्वारा दी गई अभिव्यक्ति राष्ट्रविरोधी है – झलनाथ खनाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *