Wed. Nov 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

(रास्वपा) संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री के विश्वास मत को लेकर करेंगे निर्णय

 

काठमांडू, सावन ६– राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) संसदीय दल की बैठक आज (रविवार) ११ बजे की जा रही है ।
आज की यह बैठक दल के कार्यालय सिंहदरबार में ही होगी । जिसमें प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली को विश्वास मत दें वा न दें को लेकर चर्चा की जाएगी । यद्यपि शुक्रवार को हुई माओवादी केन्द्र, नेकपा (एकीकृत समाजवादी), रास्वपा की संयुक्त बैठक ने ही प्रधानमन्त्री ओली को विश्वास मत नहीं देने का निर्णय कर लिया था । इसी तरह सचेतक निशा डाँगी ने जानकारी दी है कि आज की बैठक में प्रतिपक्षी दल की भूमिका प्रभावकारी बनाने के विषय में भी चर्चा की जाएगी ।
आज प्रतिनिधि सभा की बैठक दोपहर १ बजे बुलाई गई है । प्रधानमंत्री आज की बैठक में विश्वास मत लेंगे । नेपाली कांग्रेस, नेकपा (एमाले) के अतिरिक्त जनता समाजवादी पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी नेपाल, जनमत पार्टी आदि प्रधानमन्त्री को विश्वास मत देंगे । जबकि माओवादी केन्द्र, एकीकृत समाजवादी, रास्वपा, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी विपक्ष में मतदान करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com