Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री को विश्वास मत नहीं देने का रास्वपा ने किया ह्वीप जारी

 

काठमांडू, सावन ६ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने अपने सांसदों को निर्देशन देते हुए कहा है कि प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली द्वारा प्रतिनिधिसभा में विश्वास मत सम्बन्धी प्रस्ताव के विपक्ष में मतदान करें । संसदीय दल के प्रमुख सचेतक सन्तोष परियार ने एक सूचना जारी कर विपक्ष में मतदान करने का ह्वीप जारी किया है । रास्वपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमन्त्री को विश्वास मत नहीं देने और प्रतिपक्ष में बैठने का निर्णय करने की जानकारी प्रमुख सचेतक परियार ने दी है ।
प्रधानमन्त्री ओली आज विश्वास मत ले रहे हैं । नेकपा माओवादी केन्द्र, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी और एकीकृत समाजवादी ने विपक्ष में मतदान करने का ह्वीप जारी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *