पूर्व राज्यमन्त्री राय की हत्या
काठमांडू, सावन ७ – सर्लाही में पूर्व राज्यमन्त्री रामचन्द्र राय की हत्या कर दी गई है । चन्द्रनगर गाँवपालिका वडा नं. १ स्थित उनके घर में ही हत्या की गई है ।
प्रहरी प्रवक्ता डिएसपी दीपक श्रेष्ठ कीजानकारी अनुसार राय की हत्या अज्ञात समूह द्वारा धार वाले हथियार से की गई है । ८० वर्षीय राय राप्रपा से ३० वर्ष पहले भूमिव्यवस्था राज्यमन्त्री बने थे । जैसे ही उनकी हत्या होने की खबर लगी प्रहरी का,े प्रहरी टोली घटना स्थल में पहुँच गई । अभी इस हत्या को लेकर अनुसन्धान किया जा रहा है ।

