Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

(रास्वपा) की बैठक में लिए गए सात निर्णय

 

काठमांडू, सावन १० – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) की पार्टी कार्यालय में हुई आज केन्द्रीय समिति की बैठक में पार्टी के विधान में आवश्यक परिमार्जन तथा संशोधन कर कार्यदल बनाने का निर्णय किया गया है । बैठक में कार्यबाहक महामन्त्री कविन्द्र बुर्लाकोटी को संयोजक बनाकर कार्यदल का गठन किया गया है । कार्यदल के सदस्य में सोबिता गौतम, गणेश कार्की, डा. तोसिमा कार्की, क्रान्तिशिखा धिताल, विजय जैरु, मेघ आले, कामिनी चौधरी, पुकार बम, नारायण घिमिरे और शंकर श्रेष्ठ हैं ।
इससे पहले महोत्तरी के जलेश्वर में हुए केन्द्रीय समिति की बैठक में भी विधान संशोधन कर कार्यदल बनाया गया था । संयोजक महामन्त्री डा. मुकुल ढकाल के निलम्बन के बाद कार्यदल में फेर बदल किया गया है ।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि भादव के दूसरे सप्ताह में कर्णाली विशेष अभियान कार्यक्रम सञ्चालन किया जाएगा । उक्त अभियान में पार्टी सभापति रवि लामिछाने भी सहभागी होंगे । ये जानकारी कार्यबाहक प्रवक्ता मनीष झा ने दी है । साथ ही इस अभियान सम्बन्धी कार्ययोजना सहप्रवक्ता विपिनकुमार आचार्य द्वारा तैयार किए जाने का भी निर्णय किया गया है ।
इसी तरह पार्टी, पार्टी पदाधिकारी तथा नेतृत्व में रहे सदस्यों को रणनीतिक रूप में सक्षम बनाने के लिए सघन प्रशिक्षण आयोजन किया गया है । मनीष झा ने बताया कि इस प्रशिक्षण ओयोजन को क्लोज कैंप का नाम दिया गया है ।
झा ने बताया कि आज की बैठक में पार्टी के केन्द्रीय विभागों में विभिन्न तारीख में मनोनीत सदस्यों को अनुमोदन करने का भी निर्णय किया गया है ।
केन्द्रीय सदस्य से अल्पकालीन राजीनामा देने वाले अरनिको पाँडे को केन्द्रीय समिति सदस्य में पुनर्बहाली करने के निर्णय के लिए भी आज की बैठक बुलाई गई थी ।

यह भी पढें   मनकामना केबलकार कल मंगलवार बंद रहेगा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com