Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेरिस में ओलंपिक का अनूठा और भव्य उद्घाटन समारोह

 

काठमांडू, सावन १२ – आम तौर पर स्टेडियम में होने वाली देशों की परेड की परंपरा से अलग यहां छह किलोमीटर की परेड आस्टरलिज ब्रिज से शुरू हुई जिसमें ८५ नावों में २०५देशों के ६८०० से अधिक खिलाड़ी सवार थे और एक शरणार्थी ओलंपिक टीम भी थी।
इस बार पेरिस में ओलंपिक का अनूठा और रंगारंग उद्घाटन समारोह किया गया जहाँ लेडी गागा ने सुरों से समा बांध दिया । इस पूरे समारोह के दौरान कुछ बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखने को मिले । इनमें अमेरिकी सिंगर–सॉन्ग राइटर लेडी गागा का गाना के साथ ही कनाडाई आइकन सेलिन डियोन की भावुक वापसी भी शामिल थी । एक बहुत ही खुबसूरत नजारा वह था जब खिलाड़ी टेडी रिनर और स्प्रिंटर मैरी(जोसे पेरेक ने एक गर्म हवा के ग़ुब्बारे को छोड़ा जिसने पेरिस के आसमान में काफ़ी ऊपर तक उड़ान भरी।
खूबसूरत सीन नदी पर नावों में परेड करते खिलाडि़यों की मनोहारी छवियों के बीच परंपरा से हटकर हुए ३३वें ओलंपिक खेलों के रंगारंग उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को फ्रांस ने अपनी सांस्कृतिक विविधता, क्रांति के इतिहास, वास्तुकला की शानदार विरासत की बानगी दुनिया के सामने पेश की ।

यह भी पढें   नुवाकोट में वैकल्पिक लाइन के माध्यम से विद्युत सेवा सुचारु

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com