नवनियुक्त तीन प्रदेश प्रमुख ने लिए ली शपथ
काठमांडू, सावन १७ – नवनियुक्त तीन प्रदेश प्रमुख ने आज पद तथा गोपनीयता की शपथ ली है ।
गुरुवार शितल निवास में वागमती के प्रदेशप्रमुख दीपकप्रसाद देवकोटा, लुम्बिनी के कृष्णबहादुर घर्तीमगर तथा कर्णाली के यज्ञराज जोशी ने राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल समक्ष शपथ ली है । शपथग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति रामसहायप्रसाद यादव, प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली, प्रतिनिधिसभा के सभामुख देवराज घिमिरे, राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष नारायणप्रसाद दाहाल आदि की उपस्थिति थी ।
वागमती के प्रदेशप्रमुख यादवचन्द्र शर्मा, लुम्बिनी के अमिक शेरचन और कर्णाली के तिलक परियार को पदमुक्त कर सरकार ने नया प्रदेश प्रमुख नियुक्त कर राष्ट्रपति के समक्ष सिफारिस की थी ।


