नेकपा (एमाले) ने गुरू बराल को उपाध्यक्ष में किया मनोनीत
काठमांडू, सावन १७ – नेकपा (एमाले) ने गुरू बराल को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है ।
२०८० भादव २६ गते उपाध्यक्ष सुवास नेम्वाङ के निधन होने के बाद से ही यह पद रिक्त थी । रिक्त पद में आज (गुरुवार) हुई सचिवालय की बैठक में बराल को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है । बराल मदन भण्डारी स्मृति प्रतिष्ठान के संस्थापक और अध्यक्ष हैं । इतना ही नहीं वो लम्बे समय से पार्टी अध्यक्ष समेत रहे प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के बेहद निकट के व्यक्ति के रुप में भी जाने जाते हैं । दोनों के वैचारिक मत बहुत ज्यादा मिलते हैं जिसके कारण सभी को मालुम था कि उन्हें कोई न कोई ऐसा ही पद दिया जाएगा । इस तरह की चर्चा एमाले पार्टी में चल रही थी । ओली तो उन्हें २०७९ फागुन में हुए राष्ट्रपति निर्वाचन में बराल को राष्ट्रपति का ही उम्मीदवार बनाना चाहते थे । उन्होंने बराल का नाम आगे कर भी दिया था लेकिन राष्ट्रपति निर्वाचन का समय आते आते एमाले और माओवादी का गठबन्धन ही टूट गया । कांग्रेस ने राष्ट्रपति में रामचन्द्र पौडेल का नाम दे दिया । उस समय पौडेल के साथ प्रतिस्पर्धा में थे – सुवास नेम्वाङ । इस तरह बराल की उम्मीदवारी चर्चा तक ही सीमित रही । इसके बाद उन्हें पार्टी के बागमती प्रदेश इन्चार्ज की जिम्मेदारी दी गई । गत असार ३१ गते से गुरुवार तक बराल उक्त जिम्मेदारी में थे ।


