जलवायु सम्बन्धी मुद्दें में संसद की भूमिका को प्रभावकारी बनाना चाहिए – उपसभामुख इन्दिरा राना
काठमांडू, सावन १८ – उपसभामुख इन्दिरा राना ने कहा कि जलवायु सम्बन्धी मुद्दा में संसद की भूमिका को प्रभावकारी बनाना चाहिए ।
भारत की नई दिल्ली में आयोजित ऊर्जा सम्बन्धी कार्यक्रम में अपनी बात को रखते हुए उपसभामुख राना ने कहा कि संसद की भूमिका को प्रभावी बनाया जाना चाहिए क्योंकि संसद सरकार को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जलवायु मुद्दों पर आवश्यक कदम उठाने के लिए मजबूर कर सकती है ।
उन्होंने कहा कि –‘जलवायु परिर्वतन के मुद्दें पर सरकार द्वारा किए गए प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए अपने देश के अधिकारियों को जवाबदेह बनाने की क्षमता है ।’ उन्होंने कहा कि ‘वे संसद की भूमिका को प्रभावकारी बनाने के लिए आवश्यक कानून निर्माण तथा कार्यान्वयन करने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं ।’
जलवायु परिर्वतन के असर को न्यूनीकरण करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति आवश्यक है । ये बताते हुए उपसभामुख राना ने यह भी कहा कि – इसके लिए जनचेतना जगाने और जलवायु–सकारात्मक नीतियों की वकालत करनी होगी ।


