Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“रानी पद्यावती शौर्य सम्मान २०२४”से सम्मानित हुई आभा सेतु सिंह

 

काठमांडू, सावन १८ – भारत बिहार की राजधानी पटना में आयोजित अन्तराष्ट्रीय क्षत्रीय विरांगना महासभा में अधिकार तथा महिला सशसक्तिकरण क्षेत्र में योगदान के लिए नेपाली अधिकारकर्मी एवं साहित्यकर्मी आभा सेतु सिंह को सम्मानित किया गया है ।
राजविराज ९ निवासी सिंह राष्ट्रीय मधेशी आयोग की सदस्य भी हैं । अन्तराष्ट्रीय क्षत्रीय विरांगना फॉउण्डेशन द्वारा गुरुवार को आयोजित ८ वें महासभा एवं अन्तराष्ट्रीय विरांगना सम्मान समारोह में सिंह को “रानी पद्यावती शौर्य सम्मान २०२४”से सम्मानित किया गया है ।
पद्यावती शौर्य सम्मान से सम्मानित होने वाली सिंह पहली नेपाली महिला हैं । फ‘ाउण्डेशन के संस्थापक एवं सहमुख्य संरक्षक डा.एमएस सिंह ने आभा सेतु सिंह को उक्त पुरस्कार से सम्मानित किया । ंिसंह को पुरस्कार में प्रतिक चिन्ह और सम्मानपत्र प्रदान किया गया है ।
महिला अधिकार तथा सशक्तीकरण क्षेत्र में लम्बे समय से क्रियाशिल सिंह नेपाली, मैथिली तथा हिन्दी भाषा साहित्य में कलम चलाती आई हैं । फ‘ाउण्डेशन ने मानव अधिकार, शान्ति, महिला सशक्तीकरण, भाषा साहित्य और संस्कृत के उत्थान आदि के क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तीत्वों का चयन कर विगत ८ वर्ष से अपने वार्षिक महासभा के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजना करती आई है । कार्यक्रम में उनके साथ ९ व्यक्तियों को उक्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *