नेपाल का कावा महिला वॉलीबॉल नेशंस लीग में भारत पर ऐतिहासिक जीत
काठमान्डु अगस्त
नेपाल ने कावा महिला वॉलीबॉल नेशंस लीग में भारत पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। नेपाल ने त्रिपुरेश्वर के राखेप कवर्ड हॉल में अपने दूसरे रोमांचक मैच में 3-2 सेट से जीत दर्ज की। यह नेपाल की भारत पर पहली जीत है.
पहला सेट 25-18 से जीतने के बाद नेपाल दूसरा सेट 12-25 से हार गया. फिर उन्होंने तीसरा सेट 25-17 से जीत लिया लेकिन चौथा सेट 18-25 से हार गए। इसके बाद अंतिम सेट में नेपाल ने 15-13 से जीत दर्ज की.
इसके साथ ही नेपाल ने लगातार 6 अंक हासिल कर लिए हैं. नेपाल ने शुरुआती मैच में श्रीलंका को सीधे सेटों में हराया। दूसरी ओर, भारत के पास 3 गेम खेलने के बाद भी 6 अंक ही हैं।


