रास्वपा के नेता करेंगे ५ दिन सार्वजनिक गाड़ी में यात्रा
काठमांडू, सावन २१ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)ने अपने पार्टी के केन्द्रीय सदस्य और सांसदों को पाँच दिन सार्वजनिक यातायात के साधन प्रयोग करने का सुझाव दिया है ।
सार्वजनिक यातायात के क्षेत्र में सुधार के लिए संसद में सार्वजनिक महत्व का प्रस्ताव दर्ता कराने की तैयारी कर रही है । इसके बाद रास्वपा सार्वजनिक यातायात में यात्रा का अनुभव लेने के लिए केन्द्रीय सदस्य और सांसदों को निजी सवारी साधन के बदले में पाँच दिन सार्वजनिक यातायात के साधन में यात्रा करने को कहा है ।
पार्टी सभापति रवि लामिछाने के प्रस्ताव अनुसार केन्द्रीय सदस्य और सांसदों ने सार्वजनिक यातायात के वर्तमान अवस्था को नजदीक से समझने और अनुभव करने की प्रक्रिया स्वरूप पाँच दिन अपने निजी सवारी साधन के बदले सार्वजनिक यातायात का प्रयोग करने का प्रस्ताव रखने का रास्वपा के कार्यवाहक प्रवक्ता मनिष झा ने कहा है ।
उन्होंने कहा है कि ‘नेपाल में सार्वजनिक यातायात में बहुत ज्यादा सुधार की आवश्यकता है और राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने उसमें सुधार लाने के लिए एक खाका बनाकर स्पष्ट योजना सहित संघिय सदन में सार्वजनिक महत्व के प्रस्ताव को तैयार कर रही है । कार्यवाहक प्रवक्ता झा ने कहा कि ‘लेकिन प्रस्तावित कानून की तैयारी करने के क्रम में कानून बनाने की प्रक्रिया में आबद्ध जनप्रतिनिधियों ने स्वयं कहा कि इसका यथार्थ अनुभव करना आवश्यक है ।’
उन्हेंने कहा कि सभी समस्याओं का एक ही बार में समाधान नहीं हो सकता है लेकिन इन समस्याओं को एक एक कर अध्ययन करना आवश्यक है और इसकी शुरुआत सार्वजनिक यातायात के क्षेत्र से करेंगे ।

