Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्वर्ण पदक जीतकर नोआह लाइल्स विश्व के सबसे तेज पुरुष बने

 

काठमान्डू 5 अगस्त

सबसे रोमांचक दौड़ में से एक पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर नोआह लाइल्स विश्व के सबसे तेज पुरुष बन गए हैं। सांसों को थाम देने वाले उस 10 सेकेंड में विश्व के शीर्ष एथलीटों के बीच ऐसा मुकाबला हुआ कि सेकेंड के छोटे हिस्से में भी अंतर पता नहीं चल सका।

जीवन का सर्वश्रेष्ठ 9.79 सेकेंड का समय निकालकर अमेरिकी धावक लाइल्स ने दौड़ पूरी की, पर वह ऐसा करने वाले एकमात्र धावक नहीं थे। जमैका के फर्राटा धावक किशेन थांपसन ने भी दौड़ इतने ही समय में पूरी की, पर सेकेंड के भी 1000वें हिस्से (.784) और (.789) में दोनों के बीच अंतर निकाला जा सका, जिससे स्वर्ण और रजत पदक धारक मिले।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद् ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में किया खीर प्रसाद का वितरण, भक्ति और सद्भाव का संगम

वहीं, पिछली बार के स्वर्ण पदक विजेता इटली के जैकब्स मार्सेल ने 9.85 सेकेंड में दौड़ पूरी कर सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, पर फिर भी वह पांचवें स्थान पर रहे। अमेरिकी धावक फ्रेड कर्ली 9.81 सेकेंड के साथ कांस्य विजेता बने।

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com