नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के दो सदस्यों को हटाने पर नेकपा माओवादी ने जताई आपत्ति
काठमांडू, सावन २१ – नेकपा माओवादी केन्द्र सरकार ने नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के दो सदस्यों को जो बर्खास्त कर दिया गया है उसपर अपनी आपत्ति जताई है । प्रतिनिधिसभा की बैठक में बोलते हुए माओवादी के सांसद माधव सापकोटा ने कहा कि यह नियम के विपरित है । नियम का उलंघन कर सदस्यद्वय कपिल आचार्य और भक्तबहादुर पुन को हटाया गया है ।
उन्होंने कहा कि दोनों को सरकार ने नियम का उलंघन कर बर्खास्त किया है । इसका भत्र्सना करते हुए कहा कि हमें आशंका है कि सरकार देश में अटेक्रेसी चलाने की कोशिश कर रही है ।
डेडिकेटेड और ट्रंक लाइन विवाद में अलग मत रखने के कारण सरकार ने दोनों को पदमुक्त कर दिया था ।

