गुल्मी में भूस्खलन में एक व्यक्ति की माैत और तीन लोग लापता
गुल्मी. 6अगस्त
गुल्मी के मुसिकोट नगर पालिका के वार्ड नंबर-1 बिसौना में भूस्खलन से 2 घर बह गए हैं. िजसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन लोग लापता हो गए हैं.
जिला पुलिस कार्यालय गुल्मी के पुलिस निरीक्षक रामकुमार केसी ने बताया कि भूस्खलन के कारण 2 लोग घायल हो गये. पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह बिष्णु विक और हुकुम विक का मकान भूस्खलन में दब गया।
पुलिस और स्थानीय निवासी लापता लोगों की तलाश में जुट गए हैं। रात से लगातार बारिश हो रही है.

