पूर्व मन्त्री डा. भेषबहादुर थापा ‘हेमबहादुर मल्ल सम्मान’ से हो रहे हैं सम्मानित
काठमांडू, ६ अगस्त । पूर्व मन्त्री डा. भेषबहादुर थापा ‘हेमबहादुर मल्ल सम्मान– २०७९’ से सम्मानित होने जा रहे हैं । नेपाल जन प्रशासन संघ (पान) ने यह निर्णय किया है । जन प्रशासन संघ (पान) और साल्ट ट्रेडिङ कर्पोरेशन लिमिटेड ने सोमबार एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन आयोजन करते हुए सम्मान संंबंधी जानकारी दी है ।
कार्यक्रम के सभापति तथा पान के अध्यक्ष मधुरमण आचार्य के अनुसार उक्त सम्मान पान और साल्ट ट्रेडिङ कर्पोरेशन की ओर से संयुक्त रुप में प्रदान किया जाएगा । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा कि डा. थापा ने जनप्रशासन के क्षेत्र में उल्लेख्य योगदान किया है, इसीलिए उनको ‘हेमबहादुर मल्ल सम्मान २०७९’ से सम्मानित करने का निर्णय किया गया है । अध्यक्ष आचार्य ने यह भी कहा कि पूर्व मन्त्री शंकर प्रसाद कोईराला के संयोजकत्व में गठित मुल्यांकन समिति द्वारा सिफारिस हाने पर डा. थापा का नाम चयनित हुआ है । आचार्य के अनुसार सम्मान के लिए विभिन्न क्षेत्रों से कई नाम आया था, प्राप्त नामों में से कई चरण का चयन प्रक्रिया सम्पन्न करने के बाद डा. थापा का नाम फाइनल हुआ है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पान के निवर्तमान अध्यक्ष कृष्णहरि बाँस्कोटा ने कहा कि प्रशासन एवम् कुटनीतिक क्षेत्र में रह कर राष्ट्र को महत्वपूर्ण योगदान करनेवाले उच्च पदस्थ व्यक्तित्व को हर साल सम्मानित करने का जो परंपरा है, उसी के अन्तर्गत समाजिक सेवा में भी समर्पित और अन्तर्राष्ट्रीय क्षेत्र में नेपाल की पहचान को स्थापित करनेवाले डा. भेषबहादुर थापा को ‘हेमबहादुर मल्ल सम्मान २०७९’ के लिए सर्वाधिक योग्य माना गया है । कार्यक्रम के दौरान बास्कोटा ने डा. थापा का व्यक्तित्व को लेकर कई तथ्यपूर्ण बात कहा है ।
स्मरणीय है, इससे पहले ‘हेमबहादुर मल्ल सम्मान’ से केदारभक्त माथेमा, चादनी जोशी, भगवान कोईराला, विमल कोइराला, महाविर पुन, अम्बिका श्रेष्ठ, भोजराज पोखरेल, डा. दमननाथ ढुङ्गाना, डा. सुरेशराज शर्मा, खिलराज रेग्मी, उमेश मैनाली, दामोदार रेग्मी, देवेन्द्रराज कँडेल, कुलमान घिसिङ, सुन्दुक रूइत, डा. गौरी शंकरलाल दास, सुर्यनाथ उपाध्याय, गोरक्षबहादुर न्हूच्छे प्रधान और भानु आचार्य सम्मानित हो चुके हैं । डा. थापा इस सम्मान से सम्मानित होनेवालों में से २०वीं व्यक्तित्व हैं । कल बुधबार (श्रावण २३ गते) डा. थापा को एक कार्यक्रम के बीच सम्मानित किया जाएगा । सम्मान का राशि २ लाख रुपयें है ।
पान ने कार्यक्रम में साल्ट ट्रेडिङ कर्पोरेशन लिमिटेड के संचालक समिति अध्यक्ष प्रदिपलाल श्रेष्ठ, संचालक समिति सदस्य नारायणदास मानन्धर जैसे व्यक्तित्व की उपस्थिति रही ।

