Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

84 वर्षीय यूनुस बने बांग्लादेश के अंतरीम प्रधानमंत्री

 

ढाका

बांग्लादेश को बचाने के लिए 84 वर्षीय यूनुस जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हो गए हैं।  मंगलवार रात अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद पर नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस की नियुक्ति हो गई। राष्ट्रपति मुहम्मद शहाबुद्दीन  ने छात्र आंदोलन के समन्वयक मंडल के 13 सदस्यों से वार्ता के बाद यूनुस की नियुक्ति की घोषणा की। इस वार्ता में तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल थे। इससे पहले राष्ट्रपति ने देश की संसद (जातीय संसद) को भंग कर दिया जिससे अब नए आम चुनाव के लिए रास्ता साफ हो गया है।

मंगलवार को ही मुख्य विपक्षी नेता व पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया भी रिहा हो गईं। आंदोलनकारी छात्रों ने अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री पद के लिए नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस का नाम प्रस्तावित किया था। छात्र आंदोलन के समन्वयक मंडल में शामिल नाहिद इस्लाम ने बताया था कि मुहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का प्रधानमंत्री बनाए जाने पर छात्रों में सहमति बनी है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन संसद पहुँचे, २० मिनट बैठे और चल दिए 

दो अन्य समन्वयकों-आसिफ महमूद और अबू बकर मजूमदार के साथ नाहिद ने बताया कि सेना और सभी दलों से साफ कह दिया गया था कि यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार के अतिरिक्त अन्य कोई सरकार छात्रों को स्वीकार्य नहीं है। देश में न हम सैन्य सरकार चाहते हैं और न ही फासिस्ट सरकार।

नवनियुक्त प्रधानमंत्री यूनुस ने हसीना सरकार को हटाए जाने का स्वागत किया है। कहा है कि यह बांग्लादेश के लिए दूसरी आजादी की तरह है। ग्रामीण बैंक के जरिये गरीबी दूर करने के प्रयास के लिए यूनुस को 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था। 2009 में शेख हसीना के सत्ता में आने के बाद यूनुस के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज किए गए थे।

यह भी पढें   जीवन एक रंगमंच है, जिसमें प्रत्येक प्राणी का अपना अभिनय है : बिमल सर्राफ

इनमें से श्रम कानून का उल्लंघन करने के एक मामले में उन्हें छह महीने के कारावास की सजा भी हुई थी। एक अन्य घटनाक्रम में देश छोड़कर जा रहे बांग्लादेश के पूर्व विदेश मंत्री डा. हसन महमूद और एक अन्य पूर्व मंत्री जुनैद अहमद पलक को ढाका हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है।जुलाई और अगस्त में छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार हुए हजारों युवाओं को मंगलवार को जमानत दी गई। जुलाई में हुए आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान ¨हसा में लिप्त करीब 11 हजार छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। कई हजार लोग अगस्त में गिरफ्तार हुए थे। राजधानी ढाका में कुछ कार्यालय मंगलवार को खुले और उनमें अधिकारी-कर्मचारी भी पहुंचे। कई इलाकों में दुकानें खुलीं और वाहनों का आवागमन भी देखा गया लेकिन जले हुए वाहन और ¨हसा के निशान भी जहां-तहां दिखाई दे रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *