Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विभिन्न पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मुक्ति क्रान्ति में  किया  प्रवेश

 

काठमांडू, सावन २३ – राष्ट्रीय मुक्ति क्रान्ति के केन्द्रीय कार्यालय शंखमुल में हुए एक कार्यक्रम वीच संयोजक राजेन्द्र महतो ने विभिन्न पार्टी के नेता कार्यकर्ता को राष्ट्रीय मुक्ति क्रान्ति में प्रवेश करवाया है ।
प्रवेश करने वालों में जनमुक्ति तथा हाल राप्रपा नेपाल की केन्द्रीय सदस्य वर्दिया निवासी कृष्णा थापा मगर, अछाम के कांग्रेस के महाधिवेशन प्रतिनिधि शेर बहादुर शाह, सिन्धुपाल्चोक के नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी के केन्द्रीय आइटी विभाग प्रमुख चुडामणि श्रेष्ठ, जाजरकोट क्रान्तिकारी कम्यूनिस्ट पार्टी के कर्णाली प्रदेश के संचार विभाग प्रमुख राज बहादुर बुढ़ामगर, जुम्ला के क्रान्तिकारी कम्यूनिस्ट पार्टी की केन्द्रीय सदस्य लक्ष्मी चौलागाईं बुढ़ामगर, संगिता रावत, जसदेवी धामी आदि नेता कार्यकर्ताओं ने प्रवेश किया है ।
पिछले समय में राष्ट्रीय मुक्ति क्रान्ति में देश के विभिन्न भाग से प्रवेश करने वालों की एक लहर सी चली है । कुछ सप्ताह पहले की ही बात है खसान क्षेत्र के कांग्रेस एमाले के दर्जनौं नेता कार्यकर्ताओं ने प्रवेश किया है । स्वदेशवाद के वैचारिकी में बहुल राष्ट्रीय राज्य स्थापना करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मुक्ति क्रान्ति ने देशभर में विभिन्न तरह की गतिविधि कर रही है ।

यह भी पढें   नेपाल सरकार द्वारा मित्र देशों से डीएनए परीक्षण और फोरेंसिक सहायता की मांग

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com