Thu. Aug 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में बंगलादेश में हिन्दू समाज पर होरहे अत्याचार का जोरदार विरोध

 

काठमांडू, 8 अगस्त । आज काठमांडू में हिन्दू राष्ट्र स्वाभिमान जागरण अभियान द्वारा विमर्श वैठक का आयोजन किया गया । वैठक में बंगलादेश में निहत्था निर्दोष हिन्दू समाज पर हो रहे आक्रमण, लूटपाट, हत्या तथा अमानवीय व्यवहार पर विरोध जताया गया ।
 संचालन करते हुए अभियानी प्रह्लाद कुमार ने सभी का परिचय कराया और बंगलादेश में हिंदुओं पर विभिन्न जगहों पर हुए दुर्व्यवहार का वर्णन किया।  अभियान के महासचिव देवेश झा ने विषय प्रवेश कराया ।
समारोह को सम्बोधन करते हुये सम्मानीय पूर्व प्रधान न्यायाधीश गोपाल पराजुली ने कहा कि हिन्दू समाज के इतिहास में इस तरह का जघन्य अपराध नही पाया जाता है जैसा कि बंगलादेश में अभी हिंदुओं के साथ किया जारहा है। उन्होंने बंगलादेश सरकार से तुरन्त कार्रवाई की मांग की ।
विभिन्न वक्ताओं ने नेपाल सरकार से भी मांग की कि सरकार अपनी चुप्पी तोड़े । इस अवसर पर तीन सदस्यीय ड्राफ्ट समिती बनाया गया । समिति जल्द से जल्द एक मेमोरेंडम तैयार करेगी । बादमे उस मेमोरेंडम को विभिन्न निकाय में दिया जाएगा । इस अवसर पर मृत्य हुयें लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पण करने का भी निर्णय किया गया। आनेवाले शनिवार को 4 बजे मैती घर पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि समारोह करने का निर्णय लिया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com