बांग्लादेश में अल्पसंख्यक के ऊपर जारी हिंसा के खिलाफ विराटनगर में प्रदर्शन

हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश । बांग्लादेश में बसी अल्पसंख्यक आबादी के खिलाफ हो रही हिंसक घटनाओं के विरोध में रविवार को विराटनगर में प्रदर्शन कर विरोध जताया गया ।
विश्व हिन्दू परिषद नेपाल , हिन्दू स्वम सेवक संघ नेपाल के संयुक्त बैनर तले आयोजित विरोध कार्यक्रम में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक के ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की गई । विराटनगर के ट्राफिक चौक ,जलजला मोड , पंचमुखी हनुमान मंदिर आदि जगहों पर किए गए विरोध प्रदर्शन में लोगो ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू , बौद्ध पर जारी हिंसा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । इस कार्यक्रम में अन्य कई संस्था के लोग भी शामिल थे ।
आयोजक संस्था से जुड़े अरविंद ठाकुर , बालकृष्ण साह , ने बताया बांग्लादेश में महिला के ऊपर हो रहे अत्याचार , आगजनी , मंदिर पूजा स्थल पर आक्रमण का हमलोग भर्त्सना करते है ।

