Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धूमधाम से गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मनायी गयी जनकपुरधाम में

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । धूमधाम के साथ गोस्वामी तुलसीदास की जयंती बारहबीघा अवस्थित तुलसी स्मारक में मनायी गई। तुलसी जयंती से पूर्व सीतराम जप नवाह आयोजित किया गया था। श्री रामानन्दीय श्री वैष्णव संप्रदाय जनकपुरधाम के अध्यक्ष सह जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव के नेतृत्व में सुसज्जित अश्व रथ पर गोस्वामी तुलसीदास को गाजा बाजा के साथ नगर भ्रमण कराया गया।इस अवसर राम रोशन दास ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने उस समय रामायण की रचना की जिस समय विधर्मी हिन्दू को धर्मांतरण करने पर तुले थे। उन्होंने कहा कि रामायण में मनुष्य को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उनके चौपाई गूढ है। इसलिए लोग कुछ जातियों, स्त्री से जोड़ता है लेकिन उसका अर्थ कुछ और होता है। तुलसी जयंती के अवसर जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिर के साधु,संत महंत उपस्थित थे। तुलसी जयंती के अवसर पर वृहद भंडारा का भी आयोजन किया गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com