भुटानी शरणार्थी प्रकरणः पॉलिग्राफ परीक्षण करने के लिए बेचन झा ने किया इन्कार
काठमांडू, १४ अगस्त । नकली भुटानी शरणार्थी प्रकरण में गिरफ्तार बेचन झा ने उनके ऊपर लगे गए आरोप को खण्डन किया है । लेकिन उन्होंने पॉलिग्राफ परीक्ष करने के लिए भी इन्कार किया है ।
प्राप्त सूचना अनुसार जिला पुलिस परिसर काठमांडू के अनुसंधान अधिकृत बयान की सत्यता पर आशंका करते हुए पॉलिग्राफ परीक्षण करना चाहते थे, लेकिन झा ने इन्कार किया है । झा विरुद्ध जिला अदालत काठमांडू में दायर रिट में उल्लेख है कि उन्होंने पॉलिग्राफ परीक्षण के लिए इन्कार किया ।
स्मरणीय है, नकली भुटानी शरणार्थी प्रकरण में झा का नाम भी अभियुक्त के रुप में आया है । उनके ऊपर आरोप है कि झा ठगी धन्दा में है और उन्होंने संगठित अपराध किया है । अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार रामशरण केसी ने झा का नाम लिया है ।
इतना ही नहीं, झा के नाम में जारी दो करोड रुपयों की बैंक चेक भी पुलिस ने बरामद किया है । बताया गया है कि भुटानी शरणार्थी प्रकरण को कानूनी वैधाता प्रदान करने के लिए मन्त्रिपरिषद् से कुछ निर्णय करवाना था, उसके लिए झा ने उक्त दो करोड़ रुपयों का चेक लिया है ।
रकम लेनदेन संबंधी एक अडियो टेप भी सार्वजनिक हो गया है । लेकिन अनुसंधान अधिकृतों के सामने झा ने उनके नाम में जारी दो करोड़ की चेक और भ्वाइस रेकर्ड दोनों को अस्वीकार किया है और कहा है कि इसके संबंध में उनको कुछ भी पता नहीं है ।
उसके बाद अनुसंधान अधिकृतों ने झा से पॉलिग्राफ जाँच के लिए आग्रह किया । लेकिन झा ने पॉलिग्राफ जाँच करने के लिए अस्वीकार किया है ।

