विदेश मंत्री डॉ. आरज़ू राणा देउबा भारत की यात्रा करेंगीं
लेटेस्ट, अवश्य सुनियें

नई दिल्ली, 17 अगस्त 2024 । नेपाल के विदेश मंत्री डॉ. आरज़ू राणा देउबा भारत के विदेश मंत्री के निमंत्रण पर 18 से 22 अगस्त 2024 तक भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगीं।
विदेश मंत्री राणा की यह यात्रा भारत और नेपाल के बीच नियमित उच्च स्तरीय परम्परा की आदान-प्रदान के अनुरूप है। नेपाल भारत की पड़ोसी प्रथम नीति में प्राथमिकता वाला भागीदार है। आगामी यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय सहयोग के प्रगति पर चर्चा और समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी और दोनो देशों के संबंधों को और आगे बढ़ाने में मदद करेगी। भारत के विदेश मंत्रालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है ।

