ललितपुर के बंगलामुखी मन्दिर के नजदीक लगी आग
काठमांडू, भादव ३ – ललितपुर के बंगलामुखी मन्दिर के नजदीक सोमवार की सुबह एक तीन तल्ला घर में आग लग गई है । यह घर अमिरमान बज्राचार्य का है ।
ललितपुर नगरपालिका के नगर प्रहरी प्रमुख के अनुसार गैस लिक होने से आग लगी है । आज के दिन इस क्षेत्र में मेला लगता है । मेला में पुरी, तरकारी बनाने क्रम में गैस लिक होने से आग लगी है । प्रहरी के अनुसार महानगर ने तीन दमकल और एक ट्याङ्कर आग लगने वाली जगह में नियन्त्रण के लिए लगाया था । इसके अलावे ३० नगर प्रहरी भी घटना स्थल में काम कर रहे थे । अब आग नियंत्रण में है ।

