इंद्रेश कौशिक जी महाराज के थाईलैंड में हो रहे राम कथा में जुटे हजारों श्रद्धालु

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । पूज्य इन्द्रेश कौशिक जी महाराज श्री कामाख्या धाम
वाले की श्रीमुख से थाईलैंड के बैंकाक दुर्गा मंदिर रामा 2धखाम में आयोजित सप्ताह व्यापी राम कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु लोग राम कथा को सुनने हेतु पहुंचते हैं। विदेशी भूमि पर दुनिया भर के हिंदू पहुंच रहे हैं। हिन्दू के अलावा बौद्ध धर्मावलंबी भी राम कथा में भाग ले रहे हैं।
इन्द्रेश कौशिक जी महाराज ने कहा है कि थाइलैंड में सनातन मानने वालो की संख्या बढ रही है। शाकाहार लोग अपना रहे हैं।मां परिवार बैंकाक द्वारा आयोजित राम कथा आचार्य अनिमेष कुमार पांडेय (सोना बाबा )के सानिध्य में हो रहा है।

