तनहुँ बस दुर्घटना– मृतकों के शवों का परीक्षण शुरु
काठमांडू, भादव ८–नेपाल (तनहुँ) में कल हुई बस दुर्घटना में २७ लोगों की मृत्यु हो गई है । कल पोखरा से काठमांडू आ रही भारतीय नम्बर प्लेट युपी ५३ एफटी ७६२३ नम्बर की बस मस्र्याङ्दी नदी में गिरने से २७ लोगों की मृत्यु हो गई थी । २६ लोगों की मृत्यु आँबुखैरेनी में और एक व्यक्ति की भरतपुर में मृत्यु हो गई थी । आँबुखैरेनी अस्पताल में सभी २६ लोगों के शव को शुक्रवार की रात को ही चितवन लाया गया और अभी शव परीक्षण शुरु होने की जानकारी प्रमुख जिला अधिकारी इन्द्रदेव यादव ने दी । उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शव परीक्षण पश्चात भैरहवा होते हुए भारत भेजी जाएगी ।
इस दुर्घटना में १६ लोग घायल हैं जिन्हें कल ही हेलिकॉप्टर से उपचार के लिए काठमांडू लाया गया था ।

