Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रोटरी क्लब आफ जनकपुरधाम का पद हस्तानांतरण समारोह संपन्न

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । रोटरी क्लब आफ जनकपुरधाम के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पद हस्तानांतरण कार्यक्रम एक समारोह के बीच शुक्रवार को संपन्न हुयी।नव निर्वाचित सभापति प्रमोद अग्रवाल को निवर्तमान सभापति चंद्रशेखर अग्रवाल ने पद हस्तानांतरण किए।
क्लव का संस्थापक सभापति विजय झुनझुनवाला तथा जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह के विशेष उपस्थिति में प्रमोद अग्रवाल को पद की ज़िम्मेवारी सौंपी गयी। संस्था के प्रेसिडेंट इलेक्ट में ललित कुमार बजाज, प्रथम उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, द्वितीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल,सचिव आशीष ठाकुर,सह सचिव प्रभाष झा, कोषाध्यक्ष में निषा महासेठ , निर्देशक में प्रमोद कुमार चौधरी,जिवेन्द्र झा, अमित साह, प्रदीप कुमार दत्त, सर्जेंट एट आर्म्स में संदीप महतो बने हैं।
समारोह में जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, संस्थापक सभापति विजय कुमार झुनझुनवाला, निवर्तमान सभापति चन्द्रशेखर अग्रवाल, पूर्व सभापति निर्मल कुमार चौधरी, रोटरी क्लब आफ वीरगंज निर्मल खत्री, मेट्रोपोलिस रोटरी क्लब आफ वीरगंज का अध्यक्ष अनिल जायसवाल सहित कई लोगों ने विचार रखें। अध्यक्षता प्रमोद अग्रवाल ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com