Mon. May 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत को पराजित कर बंगलादेश पहुँचा फाइनल में, खिताब के लिए नेपाल से मुकाबला

 

काठमांडू, भादव १०– साफ यू–२० चैंम्पियनशिप के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा होगी नेपाल और बंगलादेश के बीच । आज एन्फा कॉम्प्लेक्स सातदोबाटो में हुए दूसरे सेमिफाइनल बंगलादेश ने भारत को पेनाल्टी शूटआउट में ४–३ गोल से पराजित किया और अब फाइनल बंगलादेश और नेपाल के बीच खेला जाएगा । निर्धारित समय तक खेल १–१ गोल की बराबरी में समाप्त हुआ था ।
इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में भारतीय खिलाड़ी के पहले और चौथो प्रहार को बंगलादेश के गोलकीपर सब्रोन ने विफल कर अपनी टीम को फाइनल में पहुँचाया । बंगलादेश के लिए पेनाल्टी प्रहार करने वाले सभी खिलाड़ी सफल हुए । इससे पहले ही पहले सेमिफाइनल में नेपाल ने भूटान को पेनाल्टी शूटआउट में पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया था । फाइनल मैच बुधवार को दशरथ रंगशाला में खेला जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *