एकीकृत समाजवादी पदाधिकारियों और पोलिटब्यूरो के चयन के लिए आज निर्वाचन
काठमांडू, भादव ११ – नेकपा एकीकृत समाजवादी के पदाधिकारियों और पोलिटब्यूरो सदस्य के लिए आज निर्वाचन किया जाएगा । सहमति के प्रयास सफल नहीं होने के बाद सोमवार को केन्द्रीय समिति की बैठक ने निर्वाचन के ही माध्यम से पदाधिकारी तथा पोलिटब्यूरो सदस्य चयन करने का निर्णय किया था । उसी निर्णय अनुसार पार्टी के निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है ।
मंगलवार की सुबह से ही उम्मीदवारी दर्ता, दाबी विरोध, उम्मीदवारी वापस और अन्तिम नामावली प्रकाशन आदि का कार्यक्रम होना तया हुआ है । इसके बाद दोपहर २ बजे से मतदान शुरु की जाएगी । ये निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष माधव पौडेल द्वारा जारी तालिका में उल्लेख किया गया है ।
एकीकृत समाजवादी में १८ सदस्यीय पदाधिकारी की व्यवस्था है । लेकिन अभी केवल अध्यक्ष, सम्मानित नेता और महासचिव तीन पदाधिकारी ही हैं । आज के निर्वाचन से वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपमहासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष का भी चयन किया जाएगा । इसी तरह ८४ सदस्यीय पोलिटब्यूरो का भी निर्वाचन से चयन किया जाना है । एकीकृत समाजवादी में ३४४ सदस्यीय केन्द्रीय कमिटी की व्यवस्था है । केन्द्रीय कमिटी सदस्यों, पदाधिकारियों और पोलिटब्यूरो का चयन किया जाएगा ।

