Fri. Jul 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ये जरुरी नहीं है कि मैं ही हमेशा नेतृत्व करता रहूँ – प्रचण्ड

 

काठमांडू, भादव १४– माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि एक अच्छी टीम तैयार करने के बाद पार्टी का नेतृत्व वो छोड़ देंगे । पार्टी के कर्णाली प्रदेशस्तरीय परामर्श बैठक में सहभागी होने के लिए सुर्खेत पहुँचे प्रचण्ड ने कहा कि ‘मैं अब ७० पार कर रहा हूँ ये जरुरी नहीं है कि मैं ही हमेशा नेतृत्व करता रहूँ, चाहता हूँ कि एक अच्छी टीम बनाने के बाद मैं किसी और भूमिका में रहूँ ।’
उन्होंने कहा कि सरकार से बाहर होने के बाद पार्टी को और मजबूत बनाने में वे लगे हुए हैं । उन्होंने यह भी बताया कि – अभी ही नेतृत्व हस्तान्तरण उपयुक्त नहीं है ।
उन्होंने कहा कि प्रचंड अब अध्यक्ष से भी ऊपर हो गये हैं और वह पार्टी के अध्यक्ष बने रहने के बारे में नहीं सोच रहे हैं । ‘अध्यक्ष नामक पद मेरे लिए बहुत बड़ा पद नहीं है’ उन्हाेंने कहा कि – ‘संसार यदि प्रचण्ड को परिवर्तन के संवाहक के रूप में स्वीकार करती है तो मेरा अध्यक्ष पद पर ही बना रहना कोई जरुरी नहीं है । उन्होंने अपने नेतृत्व को लेकर कहा कि ‘नेतृत्व के को लेकर हमेशा बातचीत होती रहती है लेकिन अभी तुरंत ही नेतृत्व हस्तान्तरण की बात उपयुक्त नहीं है,’। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि उपमहासचिव जनार्दन शर्मा द्वारा लाए गए प्रतिवेदन में भी यह नहीं कहा गया है कि अभी ही अध्यक्ष पद छोड़कर किसी और को अध्यक्ष बनाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *