राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल आज भक्तपुर दरबार स्क्वायर पहुँचेंगे
काठमांडू. 30अगस्त
राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल आज स्थानीय लोगों की बातों को सुनने के लिए भक्तपुर दरबार स्क्वायर जाने वाले हैं। राष्ट्रपति के हर महीने एक दिन सार्वजनिक स्थलों पर जाने का कार्यक्रम तय होने के बाद आज वह भक्तपुर जा रहे हैं.
सचिवालय का कहना है कि पहला कार्यक्रम भक्तपुर से शुरू होने जा रहा है और फिर यह धीरे-धीरे अन्य जगहों पर जाएगा. बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति पौडेल सुबह 11:30 बजे भक्तपुर दरबार इलाके में पहुंचेंगे, जहां वह आम नागरिकों से बातचीत करेंगे और स्थानीय लोगों की शिकायतें भी सुनेंगे.


