Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस में हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद लापता

 

एएनआई, मॉस्को।

रूस में एक हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हो गया। हेलीकॉप्टर में तीन क्रू सदस्य समेत कुल 22 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर की तलाश शुरू कर दी गई है। यह जानकारी रूसी मीडिया ने जारी की है।

हेलीकॉप्टर से तलाशी जारी
रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक रूस के सुदूर पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में वाचकाझेट्स ज्वालामुखी के पास यह हेलीकॉप्टर लापता हुआ है। तलाशी अभियान में एक अन्य विमान को लगाया गया है। रूसी आपात मंत्रालय का एमआई-8 हेलीकॉप्टर भी तलाशी अभियान में हिस्सा लेने को तैयार है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 20 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

घटनास्थल पर दिखा कोहरा
रूसी मीडिया के मुताबिक वाइटाज-एयरो एयरलाइन का एमआई-8टी हेलीकॉप्टर वाचकाजेट्स ज्वालामुखी क्षेत्र में स्थित एक साइट से 25 किमी दूर स्थित निकोलेवका गांव के लिए उड़ा था। मगर निर्धारित समय लगभग 07:15 (मॉस्को समय) पर उसका संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर कोहरा और बूंदाबांदी हो रही थी।

समिति ने जांच भी शुरू की
जांच समिति ने भी यातायात सुरक्षा नियमों और हवाई परिवहन संचालन के उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है। इसी साल जनवरी में उत्तरी अफगानिस्तान में मॉस्को जा रहा एक रूसी चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com