पार्टी सरकार में रहे न रहे खेल क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता में रखा जाएगा – प्रचण्ड
काठमांडू, भादव १६ – पूर्वप्रधानमंत्री एवम नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने नेपालगंज रंगशाला का अवलोकन करते हुए कहा कि हमारी पार्टी सरकार में रहे वा नहीं रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, खेल क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता में रखा जाएगा । अवलोकन के बाद उन्होंने कहा कि नेपालगंज रंगशाला पश्चिम नेपाल के खेलकूद क्षेत्र के विकास के लिए का अति महत्वपूर्ण है ।
सुर्खेत स्थित कर्णाली प्रदेश रंगशाला के अवलोकन के बाद उन्होंने कहा कि पश्चिम नेपाल में खेलकूद संरचना के विकास होने से उन्हें बहुत खुशी हो रही है । उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी का अवसर है । ‘माओवादी नेतृत्व के सरकार के समय में खासकर हमारे नेता महेश्वर गहतराज संघीय खेलकुदमंत्री के समय में नेपालगंज रंगशाला के पूर्वाधार निर्माण ने गति ली है ।’ उन्होंने कहा कि इस कारण भी ये हमारे लिए विशेष महत्व रखता है ।
्इसी वर्ष कर्णाली में दसवां राष्ट्रीय खेलकूद का आयोजन किया जा रहा है । इसलिए खेल के पूर्वाधारों को तैयार करना आवश्यक है । इस बात का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नेपालगंज रंगशाला का प्रयोग कर इसका फायदा उठाना चाहिए । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि खेलकूद व्यक्ति को स्वस्थ रखता है । साथ ही साथ देश के गौरव से भी इसे जोड़ा और कहा कि हमारी पार्टी सरकार में रहे न रहे खेल क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता में रखकर आगे बढ़ेंगे । कार्यक्रम में प्रचण्ड के साथ ही नेता शक्ति बस्नेत, चक्रपाणि खनाल, महेश्वर गहतराज आदि की सहभागिता थी ।

