Thu. Nov 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में डेढ़ हजार लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की है

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । नेपाल के सुनसरी जिला के देवानगंज गांव पालिका के 288परिवारो ने इसाई धर्म त्याग कर सनातन धर्म में वापसी की हैं। विश्व हिन्दू परिषद नेपाल के तत्वावधान में आयोजित शुद्धिकरण महायज्ञ के दौरान इन लोगों ने इसाई धर्म त्याग कर फिर से सनातन धर्म अपनाया। नेपाल विश्व हिन्दू परिषद धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह के जानकारी के अनुसार शनिवार को सुनसरी जिला के देवानगंज में 288परिवार के1500लोग सहभागिता थे। घर वापसी करने वाले के लिए स्थानीय श्री कृष्ण माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शुद्धिकरण महायज्ञ का आयोजन किया गया था। इधर नेपाल विश्व हिन्दू परिषद के संगठन सचिव प्रह्लाद रेग्मी ने बताया हैं कि विश्व हिन्दू परिषद घर वापसी के लिए देश भर में अभियान चलाया जा रहा है। इसका पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी एन.जी.ओ.गरीब नेपाली जनता पैसे की लोभ में इसाई बना रहे हैं। अभी तक नेपाल में 20हजार से नव इसाई से वने लोगों ने सनातन धर्म में वापसी की हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com