Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महालक्ष्मी विकास बैंक द्वारा समझदारी पत्र में हस्ताक्षर

 

काठमान्डु4 सितम्बर

 

महालक्ष्मी विकास बैंक ने नेपाल वित्तीय प्रतिवेदन मापदण्ड अनुरुप  NFRS 09: Expected Credit Loss (ECL)  मोडल कार्यान्वयन के  लिए के.बी चित्रकार एण्ड कम्पनी चाटर्ड एकाउन्टेस के साथ एक समझदारी पत्र में हस्ताक्षर किया है  ।

बैंक को विश्वास है कि इस समझदारी से बैंक के जोखिम व्यवस्थापन  को और भी अधिक सुदृढ बनाने और पारदर्शी वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करने में मदद  मिलेगी ।  साथ ही इसके कार्यान्वयन से वित्तीय प्रतिवेदन मापदण्डहरु पुरा करने, सञ्चालन सक्षमता सुदृढ करने, नियामक निकाय द्वारा जारी निर्देशनों को प्रभावकारी रुप में कार्यान्वयन÷अनुपालन करने तथा वित्तीय अनुशासन तथा रिर्पोटिङ्ग अभ्यास को और भी सुदृढ बनाने में मदद मिलेगी ।

यह भी पढें   स्वर्ग कहीं और नहीं, हमारे विचारों और कर्मों में बसता है : बिमल सरार्फ

“सबल बैंक, सफल सहकार्य” के नारा को आत्मसाथ करते हुए नेपाली जनता के घर घर तक  विगत ३० वर्ष से अनवरत रुप में गुणस्तरीय वित्तीय सेवा प्रदान करते आ रहे इस बैंक का देशभर में १०३ शाखा कार्यालय और करीब ८ लाख ग्राहक हैं ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com