ग्लोबल ह्मुन राइट ने आठ लोगों को दिया इण्डो-नेपाल मित्रता पुरस्कार

दार्जिलिंग/मिश्री लाल मधुकर ।रविवार को दार्जिलिंग हिमालयन कला सभागार में इण्डो -नेपाल फ्राइंडशिप पुरस्कार आठ लोगों को प्रदान किया गया। महानंद सरकार की अध्यक्षता में ग्लोबल ह्युमन राइट प्रोटेक्शन फाउंडेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह के प्रमुख अतिथि समाजसेवी अशोक अग्रवाल थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्लोबल ह्युमन राइट प्रोटेक्शन फाउंडेशन समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है।मानव अधिकार, महिला पर अत्याचार ,कोविड के संकट की घड़ी में मानवीय सेवा प्रदान किए। इण्डो-नेपाल फ्राइंडशिप पुरस्कार पत्रकार मिश्री लाल मधुकर, पूर्व विधायक नेत्र बिक्रम साह, समाज सेविका सुनीता साह क्रांति, डॉ.नवल किशोर साह, डॉ. अनिशा अछामी, युवा अभियानी समोद कुमार साह, समाजसेवी कामेश्वर साह, मो.अनवर अली को प्रशंसा पत्र,मेडल तथा अंग बस्त्र से सम्मानित किया गया।

