Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ का कार्यकारिणी का गठन

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ धनुषा ने शनिवार को हंसपुर नगरपालिका वैश्य समाज कल्याण महासंघ कार्यकारिणी का गठन धनुषा जिला अध्यक्ष श्याम साह की अध्यक्षता में गठन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि राष्ट्रीय बैश्य कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता थे। वहीं विशिष्ट अतिथि नेपाल बैश्य कल्याण महासंघ के केन्द्रीय सदस्य राज कुमार साह थे।श्री चंद्र साह संयोजक तथा सदस्य द्वय राम स्नेही साह तथा शिव कुमार साह द्वारा सर्वसम्मति से21सदस्यीय कार्यसमिति का गठन किया गया।जिसमेंराम हृदय साह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष में राम पुकार साह,सचिव में झगरू साह, कोषाध्यक्ष में गंगा साह को मनोनीत किया गया है। इसी तरह सदस्य में मंजू देवी साह,राम सखी कुमार साह,राज कुमार साह, जगदीश साह,राम वृक्ष साह , दीपेंद्र साहमनोज साह को मनोनीत किया गया है।
इसी तरह बरिष्ठ सलाहकार में ई.जगदीश साह तथा सलाहकार सुशील कुमार साह को मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों को अंगवस्त्र,माला,अधीर लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अतिथियों ने बधाई दिया। कार्यक्रम का संचालन नेपाल वैश्य कल्याण महासंघ धनुषा के सचिव श्याम कुमार साह ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *