Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस ने ३४ बूँदे सुझावपत्र के साथ ५० लाख का चेक प्रधानमन्त्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष में दिया

 

काठमांडू, असोज २० – नेपाली काँग्रेस के सभापति एवं पूर्व प्रधानमन्त्री शेरवहादुर देउवा सहित की टीम ने प्रधानमन्त्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष के लिए ५० लाख हस्तान्तरण किया है ।
रविवार को प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् के कार्यालय में प्रधानमन्त्री ओली से मिलकर सभापति देउवा ने हाल ही में हुए प्राकृतिक विपद् के बाद जो समस्या उत्पन्न हुई है उसे तत्काल और दीर्घकालिन रुप में करने वाले काम के बारे में ३४ बूँदे सुझावपत्र तथा चेक का हस्तान्तरण किया है ।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के लिए सभी दलों को एकजुट होना चाहिए । इन मुख्य भावना के साथ नेपाली कांग्रेस द्वारा दिए गए सुझाव बहुत ही सराहनीय हैं ।
उन्होंने कहा कि विपद के इस समय में किसी जात, उमर और धर्म को नहीं देखकर सभी इस संकट के समय में मिलकर सहयोग करें । संकट के इस समय में साझा दायित्व समझकर इसका सामना करें ।
नेपाली कांग्रेस ने विपद् के समय में सभी को मिलकर सामना करने, और भविष्य में आने वाले विपद की पूर्व तैयारी करने के लिए एकता और एकताबद्ध भवना के साथ काम करने का सरकार से आग्रह किया है । इस अवसर में गृहमन्त्री रमेश लेखक, दल के उपसभापति पूर्णबहादुर खड्का, महामन्त्री विश्वप्रकाश शर्मा आदि की सहभागिता थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *