Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन में नेपाली सेना को स्वर्णपदक

 

काठमांडू, असोज २७ – विश्व के ३७ देश की सेनाओं को पीछे छोड़ते हुए इस बार नेपाली सेना ने ‘अभ्यास कैंब्रियन गस्ती २०२४’ का स्वर्णपदक प्राप्त किया है ।ब्रिटेन के वेल्स, ब्रेकन में असोज २३ से २५ गते तक हुई उक्त अभ्यास में नेपाली सेना की टीम ने स्वर्णपदक प्राप्त किया । ये जानकारी सैनिक जनसम्पर्क तथा सूचना निर्देशनालय ने दी है ।
ब्रिटेन सहित ३७ राष्ट्र के १२१ अन्तर्राष्ट्रीय टीम इस अभ्यास में सहभागी थी । सन् १९६० से वार्षिक रूप में सञ्चालन करती आ रही अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता में नेपाली सेना ने सन् २०१४ से भाग लेती आ रही है ।
निर्देशनालय ने जानकारी दी है कि – दो दिनों के भीतर लगभग ५० पाउंड वजन वाले हथियारों और आपूर्ति के साथ ५० किलोमीटर के अभ्यास में भाग लेने वाली टीम का मूल्यांकन युद्ध की तैयारी, समाचार एकत्र करने और घायलों और बीमारों के प्रबंधन सहित दक्षता परीक्षणों के आधार पर किया जाएगा ।
नेपाली सेना ने सन् २०१७ और २०१९ में समेत इस प्रतियोगिता में स्वर्णपदक प्राप्त किया था । इस वर्ष इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपरथी दीपककुमार बानियाँक सम्मानित अतिथि के रूप में सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *